Anupama Upadhyaya Badminton
|

Anupama Upadhyaya Badminton: उत्तराखंड के द्वाराहाट की इस बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान ,एशियन गेम में बैडमिंटन एकल प्रतिस्पर्धा के लिए किया क्वालीफाई

Anupama Upadhyaya Badminton: उत्तराखंड में बेटियों ने हमेशा ही अपने प्रतिभा और हुनर के बल पर देश विष में देवभूमि का नाम ऊँचा करती रही हैं . यहाँ की बेटियां आज हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही रही हैं और सफलता की उँचाईओं को प्राप्त कर रही है। हम अक्सर अपने लेखों के माध्यम से देवभूमि की ऐसी ही होनहार बेटियों से आपको रूबरू करवाते रहते हैं ।

इसी क्रम में आज हम आपको बैडमिटन में उभरती हुई प्रतिभा अनुपमा उपाध्याय से रूबरू करवा रहे हैं . अनुपमा उपाध्याय ने सितंबर से अक्टूबर तक चीन में आयोजित होने वाले आगामी एशियाड खेलों में बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। Anupama Upadhyaya Badminton

Anupama Upadhyaya of Panchkula becomes national badminton champ

आपको बता दें अनुपमा उपाध्याय द्वाराहाट विधानसभा के मसी के पास खनौली गांव से सम्बंधित हैं  . उत्तराखंड की इस बेटी के प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत द्वाराहाट विधानसभा के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड क्षेत्र में मासी खनुली के लोगों में उत्साह और ख़ुशी का माहौल है । अनुपमा मासी के पास खनौली गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। Anupama Upadhyaya Badminton

Badminton: Meet Anupama Upadhyaya, the former junior world No 1 looking to make her way up

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के साथ मिलकर अनुपमा को चीन में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। महिला एकल वर्ग में आठ प्रतिभागी होंगे और अनुपमा उनमें से हैं। लक्ष्य सेन का मुकाबला नौ पुरुष खिलाड़ियों से होगा।

Junior World Championships: Unnati, Anupama, Sankar to lead India's challenge | Badminton News, Times Now

साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत को भी टीम में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक द्वाराहाट, मदन सिंह बिष्ट और पूर्व विधायक महेश नेगी सहित कई सम्मानित नेताओं ने अनुपमा उपाध्याय को बधाई दी। अनुपमा मासी के पास खनौली गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। Anupama Upadhyaya Badminton

Similar Posts