Budh Dadi Street Food Dehradun
|

Budh Dadi Street Food Dehradun : देहरादून के बूढ़ दादी स्ट्रीट फूड जंक्शन पर स्वाद लीजिये ठेठ पहाड़ी अंदाज में चाइनीज और लज़ीज़ स्ट्रीट फ़ूड का , ये दम्पति संजो रहे पहाड़ी खाद्य संस्कृति

 Budh Dadi Street Food Dehradun: आज की वैश्वीकृत दुनिया में, लोग पहले से कहीं ज्यादा व्यस्त हैं और उनके खाने की आदतें बदल गई हैं। युवा वर्ग विशेष रूप से फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड के प्रति आकर्षित होते हैं। इस प्रवृत्ति के जवाब में, कपिल डोभाल गढ़वाली व्यंजनों से प्रेरित जैविक फास्ट फूड जैसे मोमोज, चाउमीन और थूपा के लिए अनोखा  विचार लेकर आए हैं।

जहाँ पर वे पारम्परिक पहाड़ी खाने के स्वाद को फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड  के रूप में परोस रहे हैं . स्थानीय सामग्रियों से बने पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए कपिल और दीपिका डोभाल के  नेतृत्व में “बूढ़ दादी स्ट्रीट” फूड जंक्शन खोला है ।  Budh Dadi Street Food Dehradun

देहरादून में स्ट्रीट फूड जंक्शन “बूढ़ दादी“का शुभारंभ – Tirth Chetna

देहरादून में चाइनीज और लज़ीज़ स्ट्रीट फ़ूड  के साथ साथ अब पहाड़ी स्ट्रीट फूड लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। लोगों को इस स्वादिष्ट चलन पर काफी गर्व हो रहा है। आपको बता दें पौड़ी के कपल कपिल और दीपिका डोभाल देहरादून में लोगों को स्थानीय सामग्री से बने पहाड़ी व्यंजनों व्  पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के बारे में हैं और वह 24 नवंबर, 2021 को अपने प्रोजेक्ट की शुरुआत करि  थी

पत्नी दीपिका ने दिया पूरा साथ 

कपिल डोभाल की इच्छा उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों और व्यंजनों को लोगों तक पहुंचाने की थी। हालाँकि, उसे किसी की सहायता की आवश्यकता थी, जिसे वह ढूंढ नहीं पा रहा था। ऐसे में उनकी पत्नी दीपिका ने आगे बढ़कर इस आइडिया को अपने हाथ में ले लिया। Budh Dadi Street Food Dehradun

फास्ट फूड में उत्तराखंडी जायका, कपिल डोभाल की बूढ़ दादी में ऑर्गेनिक उत्पाद  से निर्मित पकवान | Loksaakshya

दीपिका, जो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं, लेकिन राजस्थान में पढ़ी हैं, वहां की संस्कृति से प्रेरित हुईं और उन्हें अपनी संस्कृति के संरक्षण के महत्व का एहसास हुआ। अपने पति के सहयोग से उन्होंने स्ट्रीट फूड के रूप में पहाड़ी व्यंजन परोसना शुरू किया, जो आज लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है। Budh Dadi Street Food Dehradun

दे रहे पारम्परिक गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद 

दीपिका बताती हैं कि गढ़वाली व्यंजनों को एक नए और शुद्ध जैविक उत्पाद के रूप में बढ़ावा देने के प्रयास में, उन्होंने मोमो, चाउमीन और थुप्पा जैसे फास्ट फूड से ब्रेक लेने का फैसला किया है। बूढ़ी दादी स्ट्रीट फूड जंक्शन में, वे विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन पेश करते हैं।

May be an image of food

दीपिका के बूढ दादी किचन में आपको न केवल उत्तराखंड की पारम्परिक और पौष्टिक व्यंजन मिलेंगे अपितु परोसे गये व्यंजनो की खुशबू व स्वाद आपको बार बार बूढ दादी आने को मजबूर कर देगा। Budh Dadi Street Food Dehradun

No photo description available.

बूढ दादी किचन में आपको ढ़िढका, असकली, द्यूड़ा-राबड़ी, घिंजा, सिड़कु, खोबड़े, बेडू रोटी, इन्ड्राई, बड़ील, लेमड़ा, बदलपुर की बिरंजी, लसपसी-खीर, कुकला, सूप, मुंडा फोन, ‘बारानाजा-खाजा’, कसार, ल्याटू, असके, सहित कई पारम्परिक व्यंजन उपलब्धता मिलते हैं।

No photo description available.

अगर आप भी उत्तराखंड के पारम्परिक व्यंजनो के स्वाद का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आ सकते हैं  दीपिका डोभाल के देहरादून- शास्त्रीनगर में बूढ़ दादी (ट्रेडिशनल हेल्थी फ़ूड क्लाउड किचन) रसोई में। Budh Dadi Street Food Dehradun

Similar Posts