Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए शुरू हो गए हैं रजिस्ट्रेशन शुरू, यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाई
| |

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए शुरू हो गए हैं रजिस्ट्रेशन शुरू, यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाई

Chardham Yatra 2023 Update:  इस बार चार धाम यात्रा  के लिए तैयारी अपने चरम पर पहुंच गयी है . सभी तीर्थ यात्रियों को इस यात्रा के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है . 25 और 27 अप्रैल को केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। हालांकि अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे।

पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। यात्रा के लिए अब तक 4.17 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा 22 अप्रैल को शुरू होगी और अक्षय तृतीया (5 मई) के दिन धामों के कपाट खुलेंगे।

Gangotri Yamunotri Yatra Tour From Haridwar

केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट क्रमश: 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को खुलेंगे। इसलिए दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए सरकार पिछले दो महीनों से इन मंदिरों के लिए पंजीकरण करा रही है।
DEHRADUN–YAMUNOTRI-GANGOTRI-GAUMUKH-HARIDWAR | Uttarakhand Tourism
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन 15 मार्च से शुरू होगा। इसका मतलब यह है कि इस साल चारधाम यात्रा में आने के इच्छुक सभी लोगों को समय रहते  पंजीकरण कराना होगा।
No photo description available.
यह चार अलग-अलग तरीकों से किया जाता है: वेबसाइट के माध्यम से, मोबाइल ऐप का उपयोग करके, व्हाट्सएप का उपयोग करके और हेल्प लाइन पर कॉल करके।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक कराये गए पंजीकरण

चार धाम        पंजीकरण संख्या
केदारनाथ      182533
बदरीनाथ       150729
गंगोत्री           42597
यमुनोत्री         41965
Gangotri Yamunotri Kapat Close closed date and muhurta | Gangotri-Yamunotri Kapat Close: शीतकाल के लिए आज बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री धाम के इस दिन होंगे बंद

इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण

वेबसाइट के माध्यम से : registrationandtouristcare.uk.gov.in  इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है ।
वॉट्सएप के माध्यम से : 8394833833 दिए गए नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें, यहाँ से आपको सब  जानकारी उपलब्ध हो जाएगी
चारधाम यात्रा का महत्व क्या है, कब शुरू हुई और किसने बनाए यहां के मंदिर - All you need to know about Chardham yatra of Uttarakhand
ऐप के माध्यम से : touristcareuttarakhand ऐप डाउनलोड करके आप यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है ।
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए) पर कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करा सकते है ।

Similar Posts