जब कभी भी बात देश सेवा की हो तो उत्तराखंड के होनहार हमेशा आगे रहते हैं । देवभूमि के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में अहम योगदान दे रही हैं। देव भूमि की युवा सेना के हर विंग में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रही हैं। हम समय समय पर ऐसे ही होनहार बेटियों के बारे में जानकारी लाते रहते हैं ।
इन्ही में से एक हैं उत्तराखंड की सृष्टि चौहान जो हाल ही में भारतीय सेना में अफसर बनी हैं। सृष्टि ने सेना में अधिकारी बन प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है, राज्य का मान बढ़ाया है।
सृष्टि के दादा जी ने भी दी थी सेना सेवाएं
पौड़ी गढ़वाल के एक्शेवर ब्लॉक की सृष्टि चौहान आर्मी ज्वाईन कर देश की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली सृष्टि चौहान इन्हीं में से एक हैं। सृष्टि ने सेना में अधिकारी बन प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है, राज्य का मान बढ़ाया है।
सृष्टि का परिवार सतपुली के एकेश्वर क्षेत्र का रहने वाला है। सृष्टि के दादा भी भारतीय सेना में सैनिक थे, इसीलिए सृष्टि भी सेना में जाने का सपना देखा करती थीं।सृष्टि की सफलता पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी सेना ज्वाईन कर अपने सपने सच करने का हौसला देगी।
सृष्टि के पिता विनोद चौहान है कांग्रेस नेता
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने सपने को पूरा करने के लिए सृष्टि ने कड़ी मेहनत की और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहीं। सृष्टि के पिता विनोद चौहान कांग्रेस नेता हैं, जबकि माता उमा चौहान गृहणी है।
बेटी की सफलता से दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा रहे। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर छोटे से गांव से निकली होनहार सृष्टि आज सेना में अफसर बन गई हैं। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के WHATSAPP GROUP से जुडिए | |
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के TELEGRAM GROUP से जुडिए | ![]() |