Join Group☝️

Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express: हल्द्वानी से दिल्ली तक की दूरी तय होगी सिर्फ 3 घंटे में, जानिए कब से शुरू होगा दिल्ली – काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

Edevbhoomi
Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express

Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express: सरकार द्वारा देश के बड़े शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग से जोड़ने की तैयारी जोर-शोरों से चल रही है। हाल ही में उत्तराखंड को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन के रूप में देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली। इसके बाद अब कुमाऊँ मंडल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्दी ही काठगोदाम से आनंद विहार टर्मिनल के लिए उत्तराखंड की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाने वाली है।

Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express

3 घंटे में हल्द्वानी से पहुंचे दिल्ली

इस वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के बाद हल्द्वानी से दिल्ली तक की यात्रा बेहद कम समय में  तय की जा सकती है। एक अनुमान के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा हल्द्वानी से नई दिल्ली तक की यात्रा केवल 3 घंटे में पूरी की जा सकती है। Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में त्योहारों से पहले महिलाओं को मिला बड़ा उपहार, ₹100 और सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

 

जल्द ही यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस से काठगोदाम से दिल्ली तक यात्रा करने का मौका मिलेगा। हम आपको बताना चाहेंगे कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इज्जतनगर रेलवे मंडल के डीआरएम लाइन ने अन्य अधिकारियों के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन का दौरा कर सफाई अभियान चलाया।

नवंबर माह में शुरू किया जा सकता है संचालन

इसके अलावा, उन्होंने व बताया कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए मुख्यालय को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express

मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही वंदे भारत एक्सप्रेस नवंबर में काठगोदाम से दिल्ली तक अपनी सेवा शुरू कर देगी। गौरतलब है कि यह सेवा काठगोदाम और दिल्ली के बीच बेहतर सुविधा प्रदान करने और यात्रा के समय को कम करने से यात्रियों को काफी फायदा पहुंचाएगी। Kathgodam to Delhi Vande Bharat Express

यह भी पढ़ें : एक्सीडेंट से उबरने के बाद ऋषभ पंत पहुंचे बद्रीनाथ, जीवनदान देने के लिए किया बद्री विशाल का धन्यवाद

Share This Article
Follow:
नमस्कार दोस्तों , हमारे ब्लॉग इ-देव भूमि पर आपका स्वागत है । edevbhoomi.com एक लोकल इनफार्मेशन पोर्टल है जिसके माध्यम से आप, देव भूमि उत्तराखंड के मुख्य जिलों जैसे देहरादून, गढ़वाल , कुमायूं, उधमसिंह नगर , सितारगंज तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के बारे में सभी महत्वपूर्ण लोकल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।