हल्द्वानी के कुशाग्र ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, NDA परीक्षा में हासिल किया AIR-2

देशभर में सबसे कठिन परीक्षाओं में गिने जाने वाले NDA की परीक्षा में उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी कुशाग्र दुर्गापाल ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का भी नाम रोशन किया है। साथ ही अपने मां- बाप का भी सपना पूरा किया है।

Nda Result: Kushagra of Haldwani brightened the name of Uttarakhand, got All India second rank – Nda Result 2023: Uttarakhand Boy Kushagra Secure All India Second Rank

अभिभावकों को दिया श्रेय

कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल व्यवसायी और माता ललिता दुर्गापाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। कुशाग्र की बहन कौशाम्बी दुर्गापाल वनस्थली राजस्थान से बीए, बीएड कत्थक की पढ़ाई करती हैं। कुशाग्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया है।

सैनिक स्कूल से हुई है पढाई

कुशाग्र ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। जबकि 9वीं से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की है। कुशाग्र की इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है, इस उपलब्धि के बाद बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है।

NDA Topper: रोज 8 से 9 घंटे करते थे पढ़ाई, हल्‍द्वानी के कुशाग्र ने बताया अपना सक्‍सेस मंत्र - NDA Second Topper Kushagra from Haldwani Shares His Inspiring Success Mantra - AajTak

डॉक्यूमेंट्री से मिली थी प्रेरणा

कुशाग्र ने बताया कि उन्होंने कक्षा सातवीं में इंडियन नेवल एकेडमी की एक डॉक्युमेंट्री देखी थी। जिसे देखने के बाद उनमें नेवी जॉइन करने की इच्छा जागी। फिर जानकारी लेने पर पता चला कि इंडियन नेवी के लिए सैनिक स्कूल से सिलेक्शन रेट अच्छा है। इसके बाद आठवीं कक्षा से सैनिक स्कूल के लिए तैयारी की। एनडीए में कुशाग्र ने नेवी जॉइन करने का चयन किया है।

युवाओं के लिए खास संदेश

कुशाग्र ने युवाओं को संदेश दिया है कि अगर जीवन में कोई लक्ष्य हो तो उस पर मेहनत कर सपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटे लक्ष्य बनाएं। वार्षिक लक्ष्य बनाकर उनको हासिल करें तो बड़े लक्ष्य में भी सफलता जरूर मिलेगी।

Similar Posts