Join Group☝️

भ्रष्टाचारी नेताओं को अपने सुपरहिट गाने से दिखाया आईना, आप भी जानिये उत्तराखंड के इस लोक गायक के बारे में 

उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक और गढ़रत्न कहे जाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी (नेगी दा) का नया गीत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अतीत में भी अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं। उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था।

अपने गीतों के जरिये समय-समय पर सरकारों, हुक्मरानों और राजनेताओं पर बेलाग तंज करने के लिए विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक और गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है।

नौछमी नारायण से गिरायी सरकार

एक वक्त था जब नरेंद्र सिंह नेगी के गीत नौछमी नारायण ने तत्कालीन सरकार तक गिरा दी थी  । अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं। उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था। तत्कालीन एनडी तिवारी पर बनाए इस गीत ने राजनीति में तूफान मचा दिया था।

नौछमी नारायण से गिरायी सरकार
नौछमी नारायण से गिरायी सरकार

एक बार फिर नेगी दा नया गीत लेकर जनता के बीच आए हैं। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं।

भर्ती परीक्षा पेपर लीक पर कटाक्ष

उत्तराखंड के युवाओं और आम जनता के मनोभावों को लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत के माध्यम से शब्दों में पिरोया है। जनकवि नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत लोकतंत्र मां यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। चलिए आपको गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत सुनाते हैं।

इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है। यूकेएसएसएससी uksssc की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद तमाम विभागों में हुई भर्तियां सवालों के घेरे में है। विधानसभा और सचिवालय में बैकडोर से नेताओं के चहेतों को एंट्री दी गई। इस खुलासे के बाद प्रदेश के बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

 

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3Gwgswz-HZAw?hl=en-IN&gl=IN&ceid=IN:en

उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के

WHATSAPP GROUP से जुडिए

Whatsapp, logo Icon in Social Media
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के TELEGRAM GROUP से जुडिए Telegram icon - Free download on Iconfinder

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
दून की शैफाली ने होम डेकॉर को दिया नया रूप , देखकर बन जायगा आपका दिन उत्तराखंड के इस अद्भुत मंदिर में पातालमुखी हैं शिवलिंग,यही माता सती ने त्यागे थे प्राण इस मतलबी दुनिया में ये बैंक भर रहा है भूखे,असहाय लोगों का पेट , हल्दवानी के इस बैंक को आप भी कीजिये सलाम सिलबट्टे को पहाड़ी महिलाओं ने बनाया स्वरोजगार , दिया खाने में देशी स्वाद का तड़का श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा है सिखों का तीसरा सबसे पवित्र तीर्थ स्थल, जानिए क्या इसकी खासियत