Join Group☝️

हल्द्वानी की ये युवा सहेज रही हैं देवभूमि की लोक कला , दिवाली पर छाया रहा इनकी ऐपण कला का जादू

देवभूमि की लोक कलाओं व संस्कृति का प्रदेश है। यहाँ की लोक कलाएं अपने आप में काफी विभिन्नताएं समेटे हुए हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा लोकल वासियों  को  जमीनी स्तर पर भी मजबूती प्रदान की जा रही है। आजकल के काफी युवा ऐसे हैं जो  लोक कला के संरक्षण के लिए आवाज़ भी उठा रहे हैं और इस दिशा में काम भी कर रहे हैं।

ऐसी ही एक होनहार युवा है हल्द्वानी की शिखा पांडे । जो लोक संस्कृति को में संजोने ने का कार्य कर रही हैं ।  प्रदेश के शिखा ने  ऐपण से आत्मनिर्भरता का रास्ता खोज निकाला है।

पहाड़ की लोक कलाओं से रहा है बेहद लगाव

देवलचौड़ निवासी शिखा पांडे फिलहाल नैनीताल डीएसबी कॉलेज में एमएससी पर्यावरणीय विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं। शिखा को हमेशा से ही पहाड़ की लोक कलाओं से बेहद लगाव रहा है।

Shikha Pandey of Haldwani promoting Aipan art - Haldwani Live

पेशे से लेखक, कवियत्री और पेंट आर्टिस्ट शिखा पिछले दो-तीन सालों से ऐपण कला को आगे बढ़ा रही हैं। शिखा ने पढ़ाई के साथ साथ अपने अंदर की कला से रोजगार के दरवाजे तलाशे हैं।

Shikha Pandey of Haldwani promoting Aipan art - Haldwani Live

शिखा पांडे ने बीते एक साल में कई लोगों की डिमांड पर ऐपण से जुड़ी पेंटिंग बना रही हैं। गौरतलब है कि शिखा ने पढ़ाई के साथ साथ अपने अंदर की कला से रोजगार के दरवाजे तलाशे हैं। हमेशा से ही शिखा का मानना रहा है कि लोक कला को बचाना एक इंसान के बस की बात नहीं है। इसके लिए हर किसी को आगे आकर अपना योगदान देना होगा।

बहरहाल दीपों की त्योहार दीपावली के आगमन पर शिखा पांडे ने एक नया कला और आस्था का एक नया संगम खोज निकाला है। शिखा पांडे ने आइडिया खोजा कि क्यों ना ऐपण से सजे दीए व थाली तैयार की जाए। इसी कड़ी में जब शिखा ने पहला सेट बना कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला तो एकाएक खरीदारों की लाइन लग गई।

इस दिवाली पर रहती है ख़ास डिमांड

दीपों के त्योहार दीपावली के आगमन पर शिखा पांडे ने इस बार भी ऐपण से सजे दीए व प्लेट तैयार की। शिखा को सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली समेत बाहर के कई स्थानों से बंपर ऑर्डर मिले। हल्द्वानी के भी काफी लोगों ने शिखा की कला को सराहते हुए इन सेटों को खरीदा।

इसी कड़ी में शिखा की तारीफ करने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट उनके घर पहुंच गए। आपको बता दें गजराज बिष्ट भाजपा सरकार में पूर्व में दर्जा राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Shikha Pandey of Haldwani promoting Aipan art - Haldwani Live

गजराज बिष्ट गुरुवार को शिखा पांडे के घर पहुंचे और उन्होंने ना सिर्फ शिखा के प्रयासों को सराहा बल्कि ऐपण से सजाए हुए दीयों व प्लेट के सेट भी खरीदे।

हल्द्वानी की ये युवा सहेज रही हैं देवभूमि की लोक कला , दिवाली पर छाया रहा इनकी ऐपण कला का जादू

 

 

मंत्री  गजराज बिष्ट  जी के अनुसार शिखा ने आत्मनिर्भर उत्तराखंड का संकल्प पूरा किया है। वहीं, शिखा ने कहा कि यह मौका उनके लिए खास था। इस बार दीपावली पर काफी ऑर्डर मिले हैं। मेहनत के बाद मिली यह सफलता सुखद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
दून की शैफाली ने होम डेकॉर को दिया नया रूप , देखकर बन जायगा आपका दिन उत्तराखंड के इस अद्भुत मंदिर में पातालमुखी हैं शिवलिंग,यही माता सती ने त्यागे थे प्राण इस मतलबी दुनिया में ये बैंक भर रहा है भूखे,असहाय लोगों का पेट , हल्दवानी के इस बैंक को आप भी कीजिये सलाम सिलबट्टे को पहाड़ी महिलाओं ने बनाया स्वरोजगार , दिया खाने में देशी स्वाद का तड़का श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा है सिखों का तीसरा सबसे पवित्र तीर्थ स्थल, जानिए क्या इसकी खासियत