पहाड़ की ही तरह पहाड़ के युवाओं का आत्मबल मजबूत, स्थिर और ओजस्वी होता है। यही कारण है कि विषम परिस्थितियों में जीवन जीने को बाध्य होने के बावजूद, पहाड़ के युवा हर दिन अपनी मेहनत से विश्व भर में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
अपनी मनमोहनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाले पंकज जीना आजकल सोशल मीडिया और युवाओं की जान बने हुए हैं। उनके स्टेटस वीडियो इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर काफी पसंद किये जाते हैं।
जिंदगी के संघर्षो पर उनके स्टेटस वीडियो ,जिंदगी को नए उत्साह से जीने के लिए प्रेरित करते हैं। पहाड़ो पर बने उनके स्टेटस वीडियो आपको , पहाड़ों की मधुर यादों में खोने पर मजबूर कर देते हैं। आइये आज आपको पंकज जीना के बारे में कुछ रोचक जानकारी देते हैं ।
मूलतः हैं ज्योलिकोट से
प्राप्त जानकारी के आधार पर पंकज जीना मूलतः उत्तराखंड नैनीताल जिले के ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव के रहने वाले है। सामान्य उत्तराखंडी युवाओं की तरह पंकज जीना का जीवन भी संघर्ष से भरा हुवा था।
पंकज को काफी छोटी उम्र में यह समझ आ गया था कि वह सामान्य जीवन जीने के लिए नहीं पैदा हुआ है। उसका लक्ष्य कुछ करना है। इसी विशेष की तलाश में पंकज ने रेडियो की दुनिया खोज ली आवाज की दुनिया
शिक्षा पूर्ण करने के साथ इन्होने रेडिओ में अपना भविष्य बनाने की ठानी। पंकज जीना ने सर्वप्रथम कुमाऊं वाणी से अपना रेडिओ का सफर शुरू किया। पंकज जीना अपने गांव से 4 किलोमीटर तक पैदल जाते थे। रेडिओ को लेकर पंकज के अंदर एक अलग ही जूनून था।

पंकज की आवाज में एक पहाड़ी खनक है ,क्योंकि वह पहाड़ों के बारे में बहुत बात करते हैं। वह पहाड़ों की सुंदरता के साथ-साथ वहां पाए जाने वाले दर्द के बारे में कहानियां सुनाते है। वह पहाड़ों में वर्तमान मुद्दों के बारे में भी बात करते हैं।
व्याकरण में थी अशुद्धियाँ
पंकज जीना के साथ भी यही समस्या थी और थोड़ा व्याकरण की अशुद्धियाँ भी थी। इस कमी को दूर करने के लिए पंकज ने रंगमंच से जुड़ने का निर्णय लिया। परिवार से दूर रहकर पंकज जीना ने हिंदी व्याकरण में अपनी उच्चारण सम्बन्धी गलतियों को दूर किया।
पंकज जीना की मेहनत रंग लायी पंकज जीना को देश के एक प्रतिष्ठित FM चैनल के सीईओ ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें अपने चैनल में मौका दिया। पंकज ने कुमाऊं वाणी में काम के साथ मॉस कम्युनिकेशन का भी किया है । यहाँ से पंकज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने FM की दुनिया को जाना समझा।
वीडियो स्टेटस और कहानी हैं मशहूर
पंकज जीना की मधुर और ठहराव वाली आवाज में वीडियो स्टेटस आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। पंकज जीना अक्सर अपनी मधुर आवाज पॉडकास्ट और छोटे वीडियो क्लिप बनातें रहते है।
पंकज जीना के पॉडकास्ट और वीडियो की विषयवस्तु जीवन जीने के लिए प्रेणादायक विचार और पहाड़ो पर और उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित स्टेटस होते हैं , जिनको पंकज स्वयं लिखते हैं। इसके अलवा पंकज अपनी मधुर वाणी में लोगों को कहानियां भी सुनाते हैं। सोशल मीडिया पर पंकज जीना के लाखो चाहने वाले हैं।
फिलहाल पंकज शहर बनारस में रेडियो सिटी 91.9 एफएम में कार्यरत हैं और उनकी आवाज देश भर में गूंज रही है।