UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:
|

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat: उत्तराखंड के इन आचार्य जी ने 1 -2 नहीं बल्कि पूरे 10 बार पास की UGC NET की परीक्षा, 2 बार रह चुके गोल्ड मेडलिस्ट भी

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat: उत्तराखंड के होनहार निवासी आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हाल ही में घोषित यूजीसी नेट के परीक्षा परिणाम में प्रदेश के कई युवाओं ने सफलता भी हासिल की है।

इन युवाओं में से कई ने पहली बार प्रतिष्ठित यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर अपने सपनों को साकार किया है।वहीं, प्रदेश का एक शख्स ऐसा भी है, जिसने योग विषय में दसवीं बार प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में बार-बार सफलता हासिल की है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले और वर्तमान में तीर्थनगरी ऋषिकेश के रहने वाले गोल्ड मेडलिस्ट  विक्रम सिंह रावत की।उन्होंने  लगातार दसवीं बार प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमे उन्हें 300 में से 218 अंक प्राप्त हुआ  हैं।

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

विक्रम सिंह रावत, जिनके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री भी है, मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग के रहने वाले हैं और वर्तमान में ऋषिकेश-मुनिकीरेती में रहते हैं।

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

दसवीं बार यूजीसी नेट की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने वाले योगाचार्य विक्रम सिंह रावत ने खास बातचीत में बताया कि उन्होंने साल 2015 में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से योग में एमए की डिग्री हासिल की थी. UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

इस दौरान, उन्होंने विश्वविद्यालय में उच्चतम ग्रेड हासिल किए और उन्हें 6वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया।

UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

इसके अलावा 2017 में उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी योग) परीक्षा में भी टॉप किया और विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। UGC NET Result Uttarakhand Vikram Singh Rawat:

 

Similar Posts