मनुष्य आज  दूसरी  दुनिया की खोज में लगा हुआ है।  लेकिन इस दौड़ में पर्यावरण पीछे छूट  रहा है।

धरती ने मनुष्य को जीने के लिए खुला आसमान दिया लेकिन मनुष्य ने आगे बढ़ने के लिए धरती का ही गला घोंट दिया। 

आज हम साफ़ हवा और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहाड़ों में घूमने जाते हैं और वहां कचरा फैलाते  हैं। 

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि खराब प्लास्टिक की बोतलों से कोई घर बना सकता है।

जी हां !! उप्र के  दीप्ति शर्मा और उनके पति अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा कर दिखाया है।

 उन्होंने नैनीताल जिले के हरटोला गाँव में प्लास्टिक की बोतलों से एक घर बना डाला। 

इस घर को बनाने में उन्होंने कुल 26000  प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने नैनीताल, रामगढ़, नथुआखान व अन्य आसपास के क्षेत्रों से बोतलें इकट्ठा की।

उन्होंने  केवल जाली, बोतल और पीओपी की मदद से ही खूबसूरत सा घर बना दिया

इन बोतलों को पैच में तैयार किया गया और फिर इन्हें दीवार बनाने के लिए जोड़ दिया गया। 

चार कमरों के होमस्टे में दीप्ति और अभिषेक ने फर्श पर पुराने टायरों का इस्तेमाल किया। 

कमरे में जो लैंप रखे गए हैं वह व्हिस्की की बोतलों से तैयार किए गए हैं।

उत्तराखंड से जुडी ऐसी ही खास व् अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें