Join Group☝️

इस वर्ष भी चार धाम यात्रा रहेगी ऐतिहासिक, मुख्यमंत्री ने बताई ये खास वजह

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक पर्व की तरह होती , जिसके लिए हर वर्ष देवभूमि में जोरों शोरो से तैयारी की जाती है ।  आपको बता दें चार धान यात्रा में हरवर्ष गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा करवाई जाती है । जिसके लिए प्रशासन द्वारा कई तैयारियां करी जाती हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। इसमें यात्रियों को सुरक्षा  देने के साथ उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। मुख्यमंत्री  के अनुसार  पिछले साल चार धाम यात्रा काफी सफल रही और इस वर्ष भी उससे अधिक सफल बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है ।  की यात्रा रही।

ऐतिहासिक रही पिछली वर्ष की यात्रा 

पिछले वर्ष हुई चार धाम यात्रा बाहत इतिहासिक रही जिसमे लाखों  तीर्थ यात्रों  ने दर्शन किये थे . केवल बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु आये थे। इसके अलावा गंगोत्री धाम में 624451  रिकॉर्ड तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे।

चार धाम यात्रा

पिछले वर्ष केदारनाथ धाम की  यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। और इस यात्रा से  211 करोड़ का बिज़नेस  हुआ था।  चार यात्रा दो साल बाद शुरू हुई थी। तब कुछ चुनौतियां थीं। कुछ काम होने थे। हमने इन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास किए। तब पूरे देश से चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु आए। इस साल की यात्रा के लिए हम तैयारी कर रहे हैं।

इस वर्ष होंगे खास इंतज़ाम 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया की  पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ रहेगी ऐसे हम सभी की कामना है ।  सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तरह के इंतजाम करेगी। हमारी कोशिश है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार कोई  असुविधा न हो।

चार धाम यात्रा

 

तीर्थ यात्रियों की  यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। सीएम ने कहा कि भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद से इस साल भी चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आएंगे।

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3Gwgswz-HZAw?hl=en-IN&gl=IN&ceid=IN:en

उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के WHATSAPP GROUP से जुडिए Whatsapp, logo Icon in Social Media
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के TELEGRAM GROUP से जुडिए Telegram icon - Free download on Iconfinder

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दून की शैफाली ने होम डेकॉर को दिया नया रूप , देखकर बन जायगा आपका दिन उत्तराखंड के इस अद्भुत मंदिर में पातालमुखी हैं शिवलिंग,यही माता सती ने त्यागे थे प्राण इस मतलबी दुनिया में ये बैंक भर रहा है भूखे,असहाय लोगों का पेट , हल्दवानी के इस बैंक को आप भी कीजिये सलाम सिलबट्टे को पहाड़ी महिलाओं ने बनाया स्वरोजगार , दिया खाने में देशी स्वाद का तड़का श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा है सिखों का तीसरा सबसे पवित्र तीर्थ स्थल, जानिए क्या इसकी खासियत