World Transplant Games 2023
|

World Transplant Games 2023 : उत्तराखंड के इन दो युवाओं ने आस्ट्रेलिया में गाड़े सफलता के झंडे ,वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

World Transplant Games 2023: उत्तराखंड के युवा और प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी उल्लेखनीय क्षमताओं और दृढ़ संकल्प के साथ अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया है।

आज  हम आपको राज्य के दो असाधारण युवा व्यक्तियों को से  रूबरू  करवा रहे हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर देवभूमि का नाम ऊँचा किया है ।  हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिले के मुनस्यारी के हीरा सिंह दासपा और डीडीहाट के अभिनव की , जिन्होंने   पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करके हमारे देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

उत्तराखंड के इन दो युवाओं ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया परचम, देश के लिए जीते  गोल्ड व सिल्वर मेडल - Devbhoomisamvad.com

आपको बता दें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ सीमावर्ती जिले के मुनस्यारी के हीरा सिंह दासपा ने स्वर्ण पदक और डीडीहाट के अभिनव ने रजत पदक हासिल किया है। इन दोनों युवकों की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और समूचे सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ रही है. World Transplant Games 2023

Transplant Games:2023 में पर्थ में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय ट्रांसप्लांट  एथलीट्स, 2019 में जीते थे 7 पदक - Transplant Games: Indian Transplant  Athletes To Create History In Perth In 2023 ...

ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स वर्ल्ड गेम्स के दौरान भाला फेंक प्रतियोगिता में हीरा दासपा ने 35 मीटर और अभिनव पांगती ने 30 मीटर थ्रो किया। साथ ही अभिनव पांगती ने युगल बैडमिंटन में कांस्य पदक तथा 100 मीटर रिले दौड़ में पांचवां स्थान हासिल किया। हीरा सिंह दासपा और अभिनव पांगती दोनों को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पदक से सम्मानित किया गया। World Transplant Games 2023

World Transplant Games 2023 - And that's a wrap - YouTube

प्राप्त जानकारी के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की सीमा पर स्थित जिला पिथौरागढ़ के दो युवकों ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में चल रहे वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में बढ़िया  प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जेवलिन थ्रो में मुनस्यारी के हीरा सिंह दासपा ने गोल्ड मेडल जीता और डीडीहाट के अभिनव पांगती ने सिल्वर मेडल हासिल किया. World Transplant Games 2023

वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स: अंग प्रत्यारोपण के बाद नहीं किसी से कम, भारतीय  खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगे दम

गौरतलब है कि अभिनव पांगती और हीरा सिंह दासपा के बीच पारिवारिक सम्बन्धी भी है। अभिनव पांगती की पत्नी आशा के बड़े भाई हीरा सिंह दासपा ने प्रतियोगिता में 35 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, जबकि अभिनव 30 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने में सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि केवल वही व्यक्ति इस टूर्नामेंट में भाग लेने के पात्र हैं, जिनका अंग प्रत्यारोपण हुआ है। आपको बताता दें  इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दोनों युवा प्रतिभागियों को उनकी बहनों से गुर्दा दान किया है। World Transplant Games 2023

Similar Posts