| |

नए साल में उत्तराखंड रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, लखनऊ से देहरादून के लिए चलेगी  बंदे भारत एक्सप्रेस

देहरादून से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि रेलवे ने घोषणा की है कि जल्द ही लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। गौरतलब है कि लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत के संचालन की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस ट्रेन का संचालन नए साल के साथ जनवरी 2024 से शुरू होने की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव से पहले मिल सकती है खुशखबरी

लोकसभा चुनाव से पहले, आने वाले वर्ष में लखनऊ से ट्रेन यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ को मुंबई, पुरी, कटरा, देहरादून और पटना से जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

विशेष रूप से, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ से पटना और देहरादून के लिए संचालित होंगी, जबकि पुरी, कटरा और मुंबई के लिए ट्रेनें गोमतीनगर स्टेशन से प्रस्थान करेंगी।

New Vande Bharat Train: Big News! Vande Bharat Express train will run  between Lucknow to Dehradun - YouTube
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को इस समय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण को पूरा करना है और स्टेशन को 25 दिसंबर तक अपग्रेड करने की तैयारी है। इस दौरान गोमतीनगर से पुरी, मुंबई और कटरा के लिए ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। फिलहाल स्टेशन का रूट मैप बनाया जा रहा है।

इसके अलावा, 25 दिसंबर से लखनऊ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए एक नई ट्रेन शुरू करने की तैयारी चल रही है। हम आधिकारिक अधिसूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह मुंबई के लिए भी सीधी ट्रेन शुरू होगी.

उत्तर रेलवे फिलहाल लखनऊ से पटना और लखनऊ से मुरादवाद होते हुए देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी को अंतिम रूप दे रहा है।

Similar Posts