देवभूमि के श्रीनगर गढ़वाल की इस बिटिया ने बढ़ाया प्रदेश का मान, ISRO में पाया वैज्ञानिक का पद

Edevbhoomi
scientist-in-isro-srinagar-garhwal-sneha-negi

उत्तराखंड की  बेटियां आज के समय में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं, अपनी अनूठी प्रतिभा और क्षमताओं का प्रदर्शन कर  कर रही है । अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से ये  बेटियांअपना और अपने  राज्य देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं।

 सेना में सेवा देने से लेकर खेल, रंगमंच और प्रशासनिक भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की ये बेटियां  दूसरों के लिए रोल मॉडल साबित कर रही हैं।  उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियां उनकी क्षमता और उनके लिए इंतजार कर रहे अंतहीन अवसरों का प्रमाण हैं।

इसी क्रम में आज उत्तराखंड की एक और बेटी स्नेहा नेगी ने बड़ी  उपलब्धि ने एक बार राज्य को गौरवान्वित किया है।

हम बात कर रहे हैं श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली स्नेहा नेगी . जिन्होंने ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) में वैज्ञानिक बनकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 

स्नेहा नेगी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक पदों के लिए भर्ती अभियान में भाग लिया था। उसने भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और इसरो में एक स्थान प्राप्त किया है।

कांकेर: सरस्वती शिशु मंदिर में हंगामा

स्नेहा ने सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और वर्तमान में अपने परिवार के साथ उसी शहर में रहती हैं। उन्होंने श्रीकोट से बीटेक और एमटेक किया और 2021 में अखिल भारतीय गेट परीक्षा में 80वीं रैंक भी हासिल की।

​​उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों ने उनके लिए इसरो में वैज्ञानिक बनने का मार्ग प्रशस्त किया। हम ई- देवभूमि टीम की ओर से   उत्तराखंड  की इस बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । 

Share This Article
Follow:
नमस्कार दोस्तों , हमारे ब्लॉग इ-देव भूमि पर आपका स्वागत है । edevbhoomi.com एक लोकल इनफार्मेशन पोर्टल है जिसके माध्यम से आप, देव भूमि उत्तराखंड के मुख्य जिलों जैसे देहरादून, गढ़वाल , कुमायूं, उधमसिंह नगर , सितारगंज तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के बारे में सभी महत्वपूर्ण लोकल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।