|

भगवान राम में रंग में रंगा उत्तराखंड, दिन भर होते रहे पूजा-अनुष्ठान, CM धामी ने भी किया रामचरितमानस का पाठ

भगवान राम के अयोध्या आगमन से पूरा देश राममय में हो गया है। पूरे देश समेत उत्तराखंड में भी सभी स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई। मुख्यमंत्री आवास पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत रामचरितमानस का पाठ करवाया गया।

कम धामी ने भी स्वयं बैठकर रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया ।  इसके बाद उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला का दौरा किया और गौमाता की सेवा की।

सीएम धामी नेकहा कि, काफी इंतजार के बाद, हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम भगवान श्री राम मंदिर के अभिषेक के शुभ अवसर के साक्षी बन रहे हैं। हम सभी को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

राममय हुआ उत्तराखंड

राजधानी देहरादून में भी आज लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। रविवार रात सवा लाख दीपों की अद्भुत प्रदर्शनी से दून का परेड ग्राउंड को सजाया गया। इन दीयों का उपयोग करके “जय श्री राम” लिखा गया।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड में भी खुशी का माहौल है। हरिद्वार में श्रीगंगा सभा ने हरकी पैड़ी पर एक शानदार दीपोत्सव की मनाया जा रहा है। पूरे परिसर को भगवान राम के नाम वाले विशाल झंडे से खूबसूरती से सजाया गया है।

Similar Posts