अगर अच्छी सुख सुविद्याएँ मिले तो कोई भी खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन कर सकता है परन्तु कठिन परिस्थितियों से गुजर कर अगर कोई व्यक्ति बढ़िया खेल दिखता है तो इससे उसकी कड़ी मेहनत का पता चलता है . ऐसे ही सीमित संसाधनों में भी बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इन्ही होनहार खिलाडियों में से एक हैं दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल दिगंबर रावत ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ख़िताब किया अपने नाम
दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल दिगंबर रावत ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। आली के पूर्व पैरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरेंद्र सिंह और प्रधान पुष्कर रावत ने भी दिगंबर की सफलता पर खुशी जताई। उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को पटखनी दी और खिताब अपने नाम कर लिया। दिगंबर रावत की इस उपलब्धि से उनके गृह जनपद में जश्न का माहौल है। दिगंबर रावत 23 साल के हैं। उनका परिवार मूलरूप से आदिबदरी तहसील के आली गांव का रहने वाला है।
संघर्ष पूर्ण रहा सफर
आज हम दिगंबर की सफलता देख रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा। दिगंबर के पिता की साल 2019 में मौत हो गई थी। जिसके बाद घर के हालात बिगड़ते चले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। थोड़े समय बाद दिगंबर अपनी बहन के साथ देहरादून आ गए और मिक्स मार्शल आर्ट्स की तैयारी करने लगे।
उनकी मेहनत का शानदार परिणाम ये रहा कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। दिगंबर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहनों और कोच अंगद को दिया। उन्होंने कहा कि वो भविष्य में भी यूं ही मेहनत करते रहेंगे।
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के WHATSAPP GROUP से जुडिए | |
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के TELEGRAM GROUP से जुडिए | ![]() |