Join Group☝️

President Draupadi Murmu Visit to Uttarakhand: उत्तराखंड की स्थापना दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचेंगी देवभूमि , जानिए क्या रहेगा पूरा कार्यक्रम

Edevbhoomi
President Draupadi Murmu Visit to Uttarakhand

President Draupadi Murmu Visit to Uttarakhand:  9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, इस स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी । आपको बता दें मुख्यमंत्री धामी ने यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा के लिए उत्तराखंड पर आ  रही हैं। सरकार और प्रशासन उनकी यात्रा के लिए तैयारी की जा रही हैं, उनके इस दौरे में जिसमें श्रीनगर गढ़वाल और पंतनगर विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह में भाग लेना शामिल है। साथ ही वह 9 नवंबर को वह उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगी।

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू द्वारा पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार और प्रशासन के लोगों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल थे। राष्ट्रपति इन दोनों विश्वविद्यालयों के स्नातक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

President Draupadi Murmu Visit to Uttarakhand

तीन दिवसीय होगा दौरा

राष्ट्रपति का 7 नवंबर को उत्तराखंड आगमन का कार्यक्रम है। इसके अलावा राष्ट्रपति की 8 नवंबर को श्रीनगर, गढ़वाल और कुमाऊं के दौरे की भी योजना है।  9 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगी   President Draupadi Murmu Visit to Uttarakhand

इस यात्रा के आलोक में मुख्य सचिव ने पर्याप्त सुरक्षा उपाय और आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये हैं। इस बीच राष्ट्रपति बद्रीनाथ धाम के दौरे पर भी जा सकती हैं. हालाँकि, अभी बद्रीनाथ के कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मंदिर समिति फिलहाल अपनी तरफ से राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है.

हम आपको बताना चाहेंगे कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हाल ही में उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे, इस दौरान उन्हें गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन दर्शन किए थे। चार धाम यात्रा के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बद्रीनाथ धाम पहुंच सकती   हैं।

Share This Article
Follow:
नमस्कार दोस्तों , हमारे ब्लॉग इ-देव भूमि पर आपका स्वागत है । edevbhoomi.com एक लोकल इनफार्मेशन पोर्टल है जिसके माध्यम से आप, देव भूमि उत्तराखंड के मुख्य जिलों जैसे देहरादून, गढ़वाल , कुमायूं, उधमसिंह नगर , सितारगंज तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के बारे में सभी महत्वपूर्ण लोकल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।