देव भूमि के पौड़ी गढ़वाल की इस बिटिया ने पायी बड़ी सफलता , Amazon कंपनी नदिया इतने लाख का पैकेज
|

देव भूमि के पौड़ी गढ़वाल की इस बिटिया ने पायी बड़ी सफलता , Amazon कंपनी ने दिया इतने लाख का पैकेज

उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थान क्वालिटी एजुकेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां से निकले होनहार छात्र लगातार अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं, संस्थान भी छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने और उनका भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसी से जुड़ी एक अच्छी खबर पौड़ी के गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से आई है। यहां कॉलेज में पढ़ने वाली होनहार छात्रा आंचल देवरानी का चयन अंतरराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इंटर्नशिप के लिए आंचल को इतना शानदार पैकेज ऑफर हुआ है, कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

मिला है 10 लाख का पैकेज

पौड़ी गढ़वाल की आंचल को इंटर्नशिप में लगभग 10 लाख का पैकेज दिया जायगा । इस  के दौरान उन्हें 80 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आंचल मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं।

Govind Ballabh Pant Institute of Engineering and Technology, Uttarakhand - Other Courses & Fees 2022

वर्तमान में वो गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज  के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मे अंतिम वर्ष में अध्यनरत हैं। आंचल की सफलता पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वाई सिंह ने खुशी जताई।

साथियों में ख़ुशी का मौहौल

डायरेक्टर डॉ. वाई सिंह ने  कहा कि कॉलेज के हर छात्र को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिशें जारी रहेंगी। पिछले साल की तरह इस साल भी छात्रों के प्लेसमेंट पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।

Тропический лес вместо скучного офиса: в Сиэтле открылась новая штаб-квартира Amazon | ARCHITIME.RU

बता दें कि पिछले वर्ष इसी कॉलेज के एक छात्र कार्तिकेय रंजन को अमेजन कंपनी में 97 लाख का पैकेज दिया गया था। अब आंचल ने अमेजन में चयनित होकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हम E-DEV BHOOMI  की ओर से उत्तराखंड की इस बेटी को ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

 

उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के WHATSAPP GROUP से जुडिए Whatsapp, logo Icon in Social Media
उत्तराखंड की सभी रोचक व् नयी जानकारी के लिए ई- देवभूमि के TELEGRAM GROUP से जुडिए Telegram icon - Free download on Iconfinder

Similar Posts